
में बाथरूम में नहा रही थी इतनी देर में मेरे मोबाइल में एक ही नंबर से 17 मिस्ड कॉल दिखे।
जैसे ही मैंने फोन वापस लगाया, तो उधर से एक आदमी बोला कि बहन जी, गलती से 47,000 रुपये आपके खाते में ट्रांसफर हो गए हैं।
वह बहुत घबराया हुआ था तो मैंने उन्हें कहा कि भाई साहब आप बिल्कुल घबराइए मत अगर सही में पैसे आपके हैं तो पैसे आपके 100% सुरक्षित हैं तब उस इंसान के जीव में जीव आया।
मैंने उनसे पूछा कि ये गलती कैसे हो गई? भाई साहब।
तब उन्होंने बताया कि अगले महीने उनकी बेटी की शादी है।
तो उन्होंने ये पैसे अपनी बेटी के लिए जेवर बनवाने के लिए जमा किए थे और ज्वेलर को भेजने वाले थे, लेकिन गलती से मोबाइल नंबर गलत डल गया।
मैंने सोचा आजकल बहुत फ्रॉड भी होते हैं, इसलिए मैंने तुरंत उन पर भरोसा नहीं किया। सबसे पहले मैंने अपना बैंक खाता चेक किया।
क्योंकि कई बार लोग नकली ट्रांजैक्शन दिखाकर भी पैसे मांग लेते हैं। लेकिन जब मैंने खाता चेक किया तो सच में मेरे खाते में 47,000 रुपये ज्यादा दिख रहे थे।
फिर भी मैंने जल्दबाजी में पैसे वापस नहीं किए। मैंने पहले पूरी सच्चाई जानने की कोशिश की। लगभग आधे घंटे तक बात-चीत चली। उन्होंने जिस ज्वेलर को पैसे भेजने थे, उसका नाम और मोबाइल नंबर बताया।
तो सही में उस ज्वेलर का मोबाइल नंबर मेरे नंबर से बिल्कुल मैच खाता था, बस एक अंक चेंज था बाकी मेरे नंबर और उस ज्वेलर का नंबर सेम दिख रहे थे।
और फिर मेरी उस ज्वैलर से भी बात करवाई। तब मुझे पूरी तरह यकीन हो गया कि पैसे सच में गलती से मेरे खाते में आ गए हैं।
सच्चाई पता चलने के बाद मैंने उस आदमी से कहा –
“आप बिल्कुल चिंता मत कीजिए। आपका पैसा सुरक्षित है, जैसे बैंक में सुरक्षित रहता है वैसे ही मेरे पास भी सुरक्षित है।”
इसके बाद मैंने पूरे 47,000 रुपये उन्हें वापस ट्रांसफर कर दिए।
थोड़ी देर बाद उस आदमी का फिर से फोन आया। वह बहुत भावुक होकर मुझे धन्यवाद देने लगा। उसने कहा –
“बहन जी, आपने मेरी इज्जत रख ली। मैं गरीब आदमी हूँ और ये पैसे मेरी बेटी की शादी के लिए बहुत जरूरी थे। आपका ये एहसान मैं जिंदगी भर नहीं भूलूँगा।”
दोस्तों, इस घटना से मुझे एक बहुत बड़ी सीख मिली।
अगर किसी मेहनत करने वाले इंसान की कमाई गलती से हमारे पास आ जाए, तो उसे वापस करना ही असली इंसानियत है।
हाँ, आजकल फ्रॉड भी बहुत होते हैं, इसलिए पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है। लेकिन जब सच्चाई सामने आ जाए, तो ईमानदारी दिखाना ही सही रास्ता है।
आज भी समाज में बहुत अच्छे लोग हैं जो दूसरों की मदद करते हैं और इंसानियत को सबसे ऊपर रखते हैं।
दोस्तों, क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है
अगर हुआ है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताना ताकि सभी लोगों को पता चले
अगर किसी के साथ ऐसा गलत ट्रांजैक्शन हो जाए तो वह सही फैसला ले सके


















