April 20, 2026 3:44 am

आज हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण

संदीप सबरवल ब्यूरो..आज हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की पहचान तथा अतिक्रमण हटाने के व्यापक अभियान की ठोस और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की मेलाधिकारी द्वारा स्वयं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों को सभी पुलों का सेफ्टी एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने, आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करने तथा घाटों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग, फिसलन-रोधी व्यवस्थाओं और गंगा तट क्षेत्र के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुंभ मेला 2027 के लिए ₹234.55 करोड़ की लागत से स्वीकृत स्थाई प्रवृत्ति के 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास भी किया। ये सभी कार्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

इस दौरान माननीय सांसद श्री Trivendra Singh Rawat जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, श्री सुबोध उनियाल जी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष श्री Ashutosh Sharma जी, माननीय विधायक श्री Pradeep Batra जी, श्री Adesh Chauhan जी, श्रीमती रेनू बिष्ट जी, मेयर श्रीमती किरण जैसल जी और नगरपालिका अध्यक्ष Rajeev Sharma शर्मा जी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।