April 20, 2026 2:42 am

74 की उम्र में जीनत अमान का छलका दर्द — “कहीं बिस्तर पर पड़ी-पड़ी सड़ न जाऊं!” बॉलीवुड की सदाबहार और ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान

74 की उम्र में जीनत अमान का छलका दर्द — “कहीं बिस्तर पर पड़ी-पड़ी सड़ न जाऊं!” 

बॉलीवुड की सदाबहार और ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान ने हाल ही में ऐसा बयान दिया जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। 74 साल की उम्र में भी खुद को काम में व्यस्त रखने वाली जीनत ने बुढ़ापे और अकेलेपन को लेकर अपनी दिल की बात खुलकर साझा की।

उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी जब उन्हें अच्छे और सम्मानजनक काम के मौके मिलते हैं, तो वह खुद को बेहद आभारी महसूस करती हैं। जीनत ने लिखा, “मैंने जिंदगी बहुत छोटी उम्र से काम करते हुए बिताई है। शायद इसी वजह से एडल्ट लाइफ में कभी कोई शौक पालने का मौका ही नहीं मिला।”

उन्होंने आगे बताया कि कभी-कभी उन्हें डर लगता है कि अगर काम मिलना बंद हो गया तो वह अपना समय कैसे बिताएंगी। “कहीं ऐसा न हो कि मैं बस बिस्तर पर पड़ी रहूं और बच्चों व जानवरों के वीडियो देखकर दिन काटती रहूं।”

जीनत का मानना है कि छोटे-छोटे लक्ष्य — जैसे किसी शहर की यात्रा, नई स्क्रिप्ट पढ़ना, ऐड शूट करना या वर्कआउट पूरा करना — जिंदगी को मकसद देते हैं। उन्होंने साफ कहा कि काम करने से मिलने वाली मानसिक शांति उन्हें बहुत सुकून देती है।

उनकी ये बातें सिर्फ एक एक्ट्रेस का बयान नहीं, बल्कि हर उस इंसान का डर हैं जो उम्र बढ़ने के साथ खालीपन से जूझता है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।