April 20, 2026 4:16 am

राखी सावंत ने एक बार फिर अपने बयान से हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि अमिताभ बच्चन जी ने जया बच्चन को ही क्यों चुना।

 मुंबई राकेश रिपोर्ट राखी सावंत ने एक बार फिर अपने बयान से हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि अमिताभ बच्चन जी ने जया बच्चन को ही क्यों चुना। राखी के मुताबिक, जया जी हर वक्त लड़ती रहती हैं, जबकि रेखा जी बेहद खूबसूरत, एलिगेंट और ग्रेसफुल हैं।

राखी ने आगे कहा, “रेखा जी तो क्लास की मिसाल हैं। अगर कोई मुझसे पूछे कि अमिताभ बच्चन के लिए जया और रेखा में से किसे चुनना है, तो मैं बिना सोचे रेखा जी को चुनूंगी।”

उन्होंने भावुक अंदाज़ में यह भी कहा कि अमिताभ जी ने अपने सच्चे प्यार को खुद ही खो दिया। “आज के जमाने में तो दो-दो बीवियों का ट्रेंड चल रहा है, फिर आपने रेखा जी को अकेला क्यों छोड़ दिया?” राखी ने सवाल उठाया।

राखी के मुताबिक, रेखा जी ने दोबारा शादी तक नहीं की और पूरी ज़िंदगी उसी प्यार में गुज़ार दी। अंत में राखी ने हाथ जोड़ते हुए कहा, “अमित जी, प्लीज़… अब जया बच्चन जी को छोड़ दीजिए और रेखा जी का हाथ थाम लीजिए। बची-खुची ज़िंदगी उनके साथ प्यार से बिता लीजिए।”

यह बयान एक बार फिर बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव ट्रायंगल को सुर्खियों में ले आया है—राखी सावंत, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा का नाम फिर से चर्चा में है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।