
भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट में एक बार फिर जलील कर दिया है। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 61 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पड़ोसी देश को 176 रन का टारगेट दिया। हालांकि पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। भारत से शर्मसार होने के बाद पाकिस्तान के लीजेंड गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर जमकर बरसे हैं।
शोएब अख्तर ने मेट्रो टुडे लाइव न्यूज से बात करते हुए कहा, ‘अब एक व्यक्ति है जिसे पता भी नहीं है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब टीम कैसे चलेगी? आप कह रहे हैं एक व्यक्ति, जिसे आपने सुपरस्टार बनाया है, वो एक मैच नहीं जिता सकता। आपने उसे स्टार बनाया है जो एक मैच नहीं जिता सकता।’


















