
जापानी पर्यटकों का मामलाः
180 दिन का वीजा, 11 की थी रिटर्न टिकट
12 मिनट में गायब… और दिल्ली से उड़ान भर वापस पहुंच गए जापान
जयपुर. जापान से 2 दिन जयपुर घूमने आए 2 जापानी पर्यटकों का जयपुर में 16.30 घंटे घूमना और उसी दिन शाम को ही मात्र 12 मिनट में ड्राइवर को चकमा देकर बाइस गोदाम सर्कल स्थित एक रेस्टोरेंट से अचानक लापता होना पुलिस, प्रशासन और पर्यटन विभाग के लिए मिस्ट्री बन गया है। 60 घंटे बाद भी संबधित एजेंसियां केवल इतना ही पता कर सकी हैं कि दोनों पर्यटक वापस जापान पहुंच चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह भी है कि जयपुर पुलिस दोनों के फोन नंबर तक नहीं जुटा सकी है। इसी बीच दिल्ली दूतावास से दोनों के जापान पहुंचने की जानकारी जयपुर पुलिस को दी गई।
यों चला घटनाक्रम
07 फरवरी, 12 मिनट, शाम 7.30 से7.42 बजे7.30: टैक्सी चालक से खाने के लिए कहा7.37: मैक डी में दाखिल हुए, मगर न खाना खाया, न ऑर्डर किया
7.42: हाथ में कोल्ड ड्रिंक और खाने की चीज लेकर वह बाहर निकल गए। पैदल ही आगे बढ़ गए। चालक को भनक तक नहीं लगी। वह अशोक नगर के मॉल, होटल और सड़कों पर देर रात तक उन्हें ढूंढता रहा। 8 फरवरी की सुबह तक इंतजार करने के बाद उसने अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
60 घंटे में भी जयपुर पुलिस नहीं जुटा सकी दोनों के फोन नंबर
टैक्सी चालक दोनों की गतिविधियों को बता रहा संदिग्ध
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर 8 फरवरी (रविवार) को दिखाई दिए जापानी पर्यटक हिबिक्की शिब्बा और युमा।
चालक पिकेन्द्र कुमार से बातचीत
Q दोनों कहां-कहां घूमे?
6 फरवरी को देर रात दिल्ली से जयपुर रवाना हुए। रास्ते में एक नामी रेस्टोरेंट में खाना खाया। रात करीब 3 बजे ब्रह्मपुरी स्थित होटल राजपूतना हवेली पहुंचे। 7 फरवरी को सुबह 11 बजे जयपुर शहर घूमने निकले। 2 घंटे से ज यादा आमेर महल घूमे। इसके बाद जंतर-मंतर भी देखा।
Q दोनों का व्यवहार सामान्य था? दोनों ने होटल में भी कार में रखा
सामान नहीं उतारा। मैंने सामान कमरे में पहुंचाने की बात की तो मना कर दिया। अगले दिन खाना खाने के लिए कहा तो तीखे के बजाय हल्का खाना व सस्ते रेस्टोरेंट पर खाने के लिए कहा। इस पर शाम 7.30 बजे बाइस
गोदाम सर्कल स्थित मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट लेकर गया।
Q दोनों के मोबाइल नंबर आपके पास क्यों नहीं थे?
10 फरवरी को दिल्ली पहुंचना था। 11 फरवरी को उन्हें जापान जाना था। दोनों लगातार साथ थे, इसलिए फोन नंबर नहीं लिया। (जैसा पत्रिका रिपोर्टर को बताया)
कहीं स्पॉट नहीं हुए!
कर्मचारियों और प्रबंधन से बात तो वे जवाब से बचते रहे। पर्यटकों की खरीदारी के लिए पूछने पर इतना ही बताया कि दोनों ने बर्गर, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक ही खरीदी और 5 मिनट से भी कम समय में यहां से निकल गए। जयपुर रेलवे जंक्शन, रेस्टोरेंट, अशोक नगर थाना, आस-पास के मॉल में कर्मचारियों से बात की। रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुलियों और दुकानदारों का कहना था कि रोजाना बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी आते हैं, लेकिन और 8 फरवरी की रात किसी जापानी पर्यटक पर उनकी नजर नहीं पड़ी। पुलिस भी कहीं से जानकारी नहीं जुटा सकी।


















