April 20, 2026 7:10 am

डीटीपी अधिकारी RS बाथ को लोगों ने सोशल मीडिया पर फिर से लपेट लिया है। दरअसल वो अवैध निर्माण हटाते हुए खुद की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते है।

डीटीपी अधिकारी RS बाथ को लोगों ने सोशल मीडिया पर फिर से लपेट लिया है। दरअसल वो अवैध निर्माण हटाते हुए खुद की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते है। एक वीडियो में जब वो सड़क के किनारे फलों की रेहड़ी लगाने वालों को हटा रहे थे तो एक फल विक्रेता ने उनसे कहा कि सर अगर हम रेहड़ी यहां नहीं लगाएंगे तो कहां लगायेंगे, हम गरीब आदमी अपना गुजारा कर रहे है और दिन के 400-500 कमाते है तो उसी समय RS बाथ ने कहा कि गरीब होने का दिखावा मत करो, गरीब नहीं हो, दिन के हजारों रुपए कमा रहे हो। और सबको अभी कमाई बता दूंगा आप लोगों की। और कल से यहां पर रेहड़ी नहीं दिखनी चाहिए वरना तुड़वा दी जाएगी। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने कहा कि इन अधिकारियों को AC में बैठे बैठे रिश्वत के पैसे मिल जाते है, मेहनत से कमाने वालों की मेहनत इनको दिखाई नहीं देती है। अगर फल बेचने वाले हजारों कमा रहे है तो ये अपने बच्चों से फल क्यों नहीं बिकवा रहे। उनको भी रेहड़ी लगवा दो। लोगों ने कहा कि ये फोड़ तोड़ इसलिए करवाते है ताकि रिश्वत का पैसा ज्यादा से ज्यादा कमाया जा सके।

Leave a Comment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास से एक ऐसा रैकेट सामने आया है जिसने ‘किराये की कोख’ (Surrogacy) को धंधा बना लिया है। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन ने उस खौफनाक सच्चाई को उजागर किया है, जहाँ लड़कियों की खूबसूरती और रंग-रूप के आधार पर उनके ‘मां’ बनने की कीमत तय की जा रही है।

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।