April 20, 2026 7:10 am

जागरूक रहें, समझदार रहें, सुरक्षित रहें…”

“भईया, मुझे किसी को अर्जेंट यूपीआई से 20,000 रुपए देने हैं, आप मेरे बैंक अकाउंट में भेज दो प्लीज़, मैं आपको कैश दे दूंगी…”

ये एक युवती ने ऑटो ड्राइवर से वाराणसी में कहा. ऑटो ड्राइवर ने युवती की मजबूरी देख उसके खाते में ये रकम भेज दी. युवती ने पैसे ट्रांसफर होते ही अपना असली रंग दिखाया. कैश देने से मना कर दिया. उल्टे ऑटो वाले को ही धमकाने लगी…

युवती की ऑटो वाले को ठगने की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई जब दूसरे ऑटो ड्राइवर्स और अन्य लोग वहां इकट्ठा हो गए. सब युवती पर 20,000 रुपए वापस करने का दबाव बनाने लगे. युवती उंगली से लोगों को चुप कराते दिखी. युवती ने खुद को फंसते देख पैसे ऑनलाइन वापस करने में ही बेहतरी समझी…

युवती और ऑटो वालों में बहस का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो को एक्स पर @NCMIndiaa ने शेयर किया है. वीडियो में युवती बार बार यह कहती दिखती है कि उसे कुछ वक़्त दिया जाए. हालांकि, वहां जमा लोग इस बात पर अड़े दिखे कि तो तत्काल ऑनलाइन पैसे वापस करे…

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसी जालसाज़ी से सतर्क रहने की अपील की है.

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “वीडियो नहीं बनता तो पैसे मिलने भी मुश्किल था. धन्यवाद मदद करने वालों का.”

दूसरे यूजर ने कहा, “प्लीज़ उसे अबला मत कहो…यह तो किसी मोलेस्टर को मासूम कहने जैसा है… उसे वही कहो जो वो है… बुरी धोखेबाज…”

तीसरे यूजर ने लिखा, ” वाराणसी की घटना हमें यही सिखाती है – मीठी बातों में फंसकर बिना सोच‑समझे लेन‑देन करना सबसे बड़ा जोखिम है. भरोसा तभी करें जब लेन‑देन पारदर्शी और सुरक्षित हो. असली बुद्धिमानी यही है कि भावनाओं से नहीं, विवेक और सबूत से निर्णय लें. जागरूक रहें, समझदार रहें, सुरक्षित रहें…”

Leave a Comment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास से एक ऐसा रैकेट सामने आया है जिसने ‘किराये की कोख’ (Surrogacy) को धंधा बना लिया है। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन ने उस खौफनाक सच्चाई को उजागर किया है, जहाँ लड़कियों की खूबसूरती और रंग-रूप के आधार पर उनके ‘मां’ बनने की कीमत तय की जा रही है।

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।