April 20, 2026 12:46 am

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना किसानों को कोई असुविधा न हो, समय पर भुगतान किया जाएं

इटारसी और केसला में धान उपार्जन केंद्रो का कलेक्टर सुश्री मीना ने किया निरीक्षण

नर्मदापुरम / जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी हैं। नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने बुधवार को जिले के इटारसी और केसला स्थित उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले कलेक्टर सुश्री मीना ग्राम रैसलपुर स्थित गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र पहुंची। उन्होंने यहां समिति प्रबंधक और उपार्जन संबंधी अधिकारियों से किसानों की स्लॉट बुकिंग के विरुद्ध की गई खरीदी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस का बारीकी से अवलोकन कर खरीदी गई उपज की स्टेगिंग भी देखी। इसके बाद उन्होंने ग्राम केसला में केसला समिति के वेयरहाउस केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली की लंबी कतार देखकर धीमी खरीदी के संबंध में समिति प्रबंधक और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन संबंधी अधिकारियों, समिति प्रबंधक एवं वेयरहाउस संचालकों को निर्देशित किया कि खरीदी केंद्र पर आवश्यक संसाधनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेजी से खरीदी संपन्न कराएं। खरीदी गई उपज की व्यवस्थित स्टेगिंग करें। सुचारू रूप से परिवहन कराएं। किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी ना हो। निर्धारित स्लॉट के अनुसार तय समय सीमा में खरीदी की जाएं। केंद्रो पर वाहनों की कतारे न लगें। उन्होंने किसानों का समय पर भुगतान किए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मीना ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की जानकारी। उन्होंने जानकारी ली कि किसानों को उपज बेचने में कोई परेशानी तो नहीं आई। उन्होंने भुगतान के संबंध भी किसानों से जानकारी ली।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।