April 20, 2026 2:23 am

जिले में पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहे कलेक्टर श्री गर्ग ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली

हरदा / कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हरदा के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर डीजल- पेट्रोल की उपलब्धता तथा आपूर्ति के संबंध में चर्चा की । उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि वाहन चालकों की हड़ताल से डीजल पेट्रोल के उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो तथा डीजल पेट्रोल की आपूर्ति लगातार बनी रहे, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करें। जिला प्रशासन इस कार्य में पेट्रोल पंप संचालकों को हर संभव सहयोग करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन व प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वासुदेव भदोरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि हरदा जिले में पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे। आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल डीजल लें, ताकि सामान्य आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और आवश्यकता अनुसार ही डीजल, पेट्रोल का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम रिफाइनरी से लगातार आपूर्ति बनी हुई है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।