April 20, 2026 2:23 am

रेत का अवैध उत्खनन व भंडारण करने वालों पर कार्यवाही की गई

हरदा / कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार मंगलवार को राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के दल द्वारा संयुक्त रूप से हंडिया क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुरा, सुरजना और मणि मे अवैध उत्खनन एव भंडारण की जांच की गई। इस जांच मे ग्राम मनोहरपुरा मे लगभग 1000 घनमीटर, ग्राम सुरजना मे 100 घनमीटर और ग्राम मणिपुर मे लगभग 40 घनमीटर रेत नर्मदा नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर भंडारण पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर अवैध रूप से भंडारित रेत का कोई मालिक सामने नही आया। मौके पर इन तीनो रेत घाटों पर कुल रेत लगभग 1140 घनमीटर जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट कर पानी मे बहा दिया गया। मौके पर उपस्थित मजदूरो को नर्मदा नदी से रेत नही निकालने समझाइश दी गई। जिला जिला खनिज अधिकारी श्री आर पी कमलेश ने बताया कि अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओ के विरूद्ध सयुंक्त रूप से इसी तरह की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।