November 3, 2026 2:29 pm

Category: राजनीति

Category: राजनीति

दुबई के क्राउन प्रिंस, शेक हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारतीय पायलट और फ्लाईदुबई के हीरो स्मित मच्छार से मुलाकात की। मच्छार का दुबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन पर उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकरिट का दरवाजा खोलने और इस तरह 172 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाने के लिए दुनिया भर में इस पायलट की तारीफ हो रही है। भारतीय पायलट स्मित मच्छार से मुलाकात के बाद दुबई के प्रिंस ने एक्स पर लिखा, ‘हमारी और देश के नेतृत्व की ओर से, उन्हें हमारी पूरी सराहना और तारीफ मिलती है। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और उस चीज का हिस्सा हैं जिसके लिए UAE खड़ा है। दया का देश, शांति का देश

दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र संत प्रेमानंद महाराज के ‘हित राधा केली कुंज’ आश्रम को लेकर इस वक्त भारी बवाल मचा हुआ है. उनके शिष्य रसिक दुलारी की रहस्यमयी मौत के बाद हर गुजरते दिन नए-नए दावे और आरोप सामने आ रहे हैं. इस विवाद में सबसे नया और चौंकाने वाला दावा क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़ा है. संतों का आरोप है कि एक बिल्डर लॉबी और भू-माफिया सिंडिकेट ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नाम इस्तेमाल कर पीआर और वसूली का खेल रचा. जिसके तहत पहली बार विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर आश्रम बुलाया गया था. इसी रकम की वसूली के लिए आश्रम में साजिश का खेल रचा जा रहा है. हालांकि, पंजाब केसरी इस सनसनीखेज आरोप की पुष्टि नहीं करता है. दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार 4 जनवरी 2023 को वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे, जिसके बाद वे कई बार महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं. अब इसी पहली मुलाकातi

संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित ‘श्रीहित राधा केली कुंज’ आश्रम से जुड़ा विवाद शनिवार देर रात सुलझ गया। हाथरस जिले के सादाबाद से पिछले 3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को बरसाना पुलिस ने राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अनुज की आध्यात्मिक मामलों में गहरी रुचि थी, जिसके चलते वह 3 महीने पहले बिना बताए घर छोड़कर वृंदावन आ गया था और उसने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ले ली थी।

*पार्षद रेनू जितेंद्र चौधरी ने सुबह 5 बजे ही फील्ड में उतर कर लोगो का दिल जीता* जयपुर। जयपुर नगर निगम के राजापार्क क्षेत्र के वार्ड नं. 80 में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्षद रेनू जितेन्द्र चौधरी शुक्रवार प्रातः 5 बजे जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पहुँचीं। अपने पार्षद को अल सुबह 5 बजे ही आने से क्षेत्र

दिल्ली की राजनीति में इस वक्‍त पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड ने हलचल मचा रखी है. इस पूरे मामले पर अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बयान और तिलक नगर थाने में दर्ज FIR सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया.